किसी ने ठीक ही कहा कि 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।' इस बात की मिसाल 24 सिंतबर को मुंबई के चेंबूर में उस वक्त देखने को मिली, जब एक कार चालक की लापरवाही से करीब 7 साल का एक बच्चा गाड़ी के नीचे आ गया। इतना ही नहीं, कार उस बच्चे के ऊपर से पूरी तरह से निकल गई, लेकिन इसके बावजूद भी गाड़ी के नीचे आए बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
from The Navbharattimes https://ift.tt/2N0Mite
No comments:
Post a Comment